विशेष संवाददाता, मार्च 21 -- UP Politics: उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को निचले स्तर तक युवा बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पार्टी संगठन में कम उम्र वाले कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जा रही है। प्रदेश में चल रही जिला इकाइयों के गठन प्रक्रिया में भी पदाधिकारी बनाने में 50 साल तक उम्र वालों को ही वरीयता दी जा रही है और आगे भी दी जाएगी। इसे भारतीय जनता पार्टी में 'नवीन युग' का आरंभ माना जा रहा है। भाजपा में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ताजपोशी से पार्टी में पीढ़ी परिवर्तन हुआ। इस बदलाव के नतीजे अब संगठन में नीचे तक दिखाई देंगे। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा अपने तरकश को सियासी बाणों से सजाने में जुट गई है। पार्टी संगठन ने नए जोश के साथ चुनावी रणभेरी बजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.