नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले रुहेलखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। आंवला लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में अचानक हलचल तेज हो गई है। भाजपा छोड़ने के बाद वह कहां जा रहे हैं, इसका तो ऐलान नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि वह समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। सपा में जाने की बात से उन्होंने इनकार भी नहीं किया है। कहा कि समर्थकों से बातचीत के बाद आगे की राह तय की जाएगी। धर्मेंद्र कश्यप 2014 और 2019 में लगातार दो बार आंवला से सांसद चुने गए थे। पिछले चुनाव में भी भाजपा ने उन्हें ही टिकट दिया था। हालांकि तब वह सपा के नीरज मौर्य से मामूली अंतर से हार गए थे। उनकी बेटी कीर्ति ...