यूपी विधानसभा चुनाव से पहले टीम दुरुस्त करने में जुटी कांग्रेस, सचिवों को बांटी गईं जिम्मेदारियां
लखनऊ, अगस्त 11 -- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अपनी टीम को दुरुस्त करने में जुटी कांग्रेस ने नवनियुक्त कांग्रेस सचिव और यूपी कांग्रेस के सहप्रभारियों को सोमवार को उनके काम बांट दिए। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अब्दुल हन्नान को अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। कुणाल चौधरी को ब्रज क्षेत्र, वरुण चौधरी को प्रयागराज क्षेत्र, जगदीश चंद्र जनगिड़ को बुंदेलखंड, अभिषेक दत्त को पूर्वांचल और संजीव आर्य को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।संगठन बनाने का काम जल्द पूरा करने के निर्देश वहीं, यूपी कांग्रेस को लेकर दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी को संगठन बनाने का बचा हुआ काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.