सहारनपुर, अगस्त 20 -- Saharanpur News: 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को बड़ा झटका लगा है। सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद ने दल बदल लिया है। शायान ने कांग्रेस छोड़कर सपा का दामन थाम लिया है। गुरुवार को शायान अपने समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचे। जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शायान को पार्टी की सदस्यता दिलाई। शायान के इस कदम को कांग्रेस के लिए बड़ा सियासी झटका माना जा रहा है। शायान के सपा में शामिल होने के बाद सहारनपुर की स्थानीय राजनीति में इसकी चर्चा तेज हो गई है। शायान मसूद इससे पहले सपा सरकार के दौरान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके बाद 2019 से वह कांग्रेस के साथ जुड़े रहे। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने ससुर और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के चु...