यूपी विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर चिंता में बीजेपी के सहयोगी दल, तेज की तैयारी
विशेष संवाददाता, जून 13 -- UP Vidhansabha Chunav 2027: उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने सरकार और संगठन दोनों मोर्चों पर चुनावी सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। विपक्षी दल भी चुनाव में जुटे हैं। मगर भाजपा के सहयोगी दल कुछ सहमे-सहमे हैं। सीटों में कटौती न हो, इसलिए सबने लंबी-चौड़ी लिस्ट बनानी शुरू कर दी है। तेवर भी दिखा रहे हैं। कोशिश भाजपा पर दबाव बनाने की है। उधर, बिहार के बाद बंगाल की जीत से भगवा खेमे के हौंसले बुलंद हैं। पार्टी सहयोगियों को साथ तो रखना चाहती है, लेकिन बहुत दबाव में आने के मूड में नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में 376 पर लड़ी थी। 27 सीटें सहयोगी दलों अपना दल (एस) और निषाद पार्टी को दी थी। हालांकि, इनमें से तकरीबन आधी सीटों पर प्रत्याशी भाजपा ने ही दिए थे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.