यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा से बात नहीं बनी तो..., अब चिराग पासवान ने धमकाया
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के साथ ही एनडीए में भी सीटों का बंटवारा चुनौती वाला बनता जा रहा है। एक तरह यूपी में भाजपा की सहयोगी सुभासपा ने बिहार की किसी पार्टी को एनडीए में शामिल नहीं करने की चेतावनी दी है। दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने गुरुवार को कहा कि सीटों पर भाजपा से बातचीत चल रही है। यह भी धमकी दी कि अगर सीटों पर बात नहीं बन पाई तो सभी 403 सीटों पर पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। यानी भाजपा के ही खिलाफ उसकी सहयोगी पार्टी लड़ती दिखाई देगी। इस दौरान लोजपा की तरफ से सुभासपा को भी चेतावनी दी गई। पार्टी के यूपी प्रभारी अरुण भारती ने यहां तक कहा कि आप राजा नहीं राजभर हैं। चिराग पासवान गुरुवार को वाराणसी में पार्टी की ओर से आयोजित नव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.