यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 181 सीटें देगी या नहीं सपा, अब अखिलेश यादव की नई टीम ही करेगी बात
लखनऊ, नवम्बर 20 -- समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर जल्द ही बड़ी घोषणा हो सकती है। शुक्रवार को सांसद रामगोपाल यादव की अगुवाई में एक खास कमेटी का गठन किया है, जो कांग्रेस के साथ बात को आगे बढ़ाएगी। हालांकि, इस पर दूसरे पक्ष की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सपा चीफ अखिलेश यादव ने संकेत दिए थे कि कांग्रेस की तरफ से 181 सीटों की मांग की जा रही है। समाजवादी पार्टी की तरफ से बनाई गई इस कमेटी में कुल 7 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें नेताओं की संख्या 5 ही है। जबकि, 2 डेटा एक्सपर्ट्स को भी जगह दी गई है। इसकी अगुवाई रामगोपाल यादव करने जा रहे हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि 23 और 24 नवंबर को सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा हो सकती है। ऐसे में अटकलें तेज हो गईं हैं कि नवंबर में सीट शेयरिंग फॉर्मूले का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.