यूपी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने 209 उम्मीदवार तय किए? प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने बताई सच्चाई
नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को उन मीडिया रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए 209 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। पंकज चौधरी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस संबंध में कोई बैठक नहीं की है और भाजपा में टिकट बंटवारा की एक तय सामूहिक प्रक्रिया है। पत्रकारों से बातचीत में यूपी भाजपा प्रमुख पंकज चौधरी ने कहा, "मुझे इस खबर के स्रोत के बारे में नहीं पता। भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैंने किसी के साथ ऐसी कोई बैठक नहीं की है।" बिना पुष्टि के चल रही इन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले 50 वर्षों से एक ही व्यवस्था का पालन कर रही है, जहां सभी फैसले संगठनात्मक ढांचे के तहत सामूहिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.