यूपी विधानसभा चुनाव: सपा से बातचीत से पहले इन सीटों पर कांग्रेस की नजरें, क्या है रणनीति
लखनऊ रोहित मिश्र, अक्टूबर 5 -- यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर इसी महीने बातचीत शुरू होने की उम्मीद है। यूपी में 150 से 200 सीटों तक दावेदारी करने वाली कांग्रेस गठबंधन में समाजवादी पार्टी से वे सीट भी चाहती है, जिन पर सपा 2007 से अब तक काफी कम अंतर से हारी है। कांग्रेस रणनीतिकारों का तर्क है कि जब इस सीट पर कांग्रेस लड़ेगी तो जीत के अंतर में कम पड़ रहे वोट उसे मिलेंगे और इस तरह से वह सीट आखिरकार गठबंधन के हिस्से में आ जाएगी। वर्ष 2007 से अब तक सपा कम से कम 100 ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जिन्हें अब तक कभी नहीं जीत सकी है। इनमें कई सीटें ऐसी हैं, जहां वह मजबूत दावेदारी पेश करने के बाद कुछ हजार वोटों के अंतर से जीत नहीं सकी थी। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस की नजर ऐसी ही सीटों पर है। वह गठबंधन में अपने लिए ये स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.