नई दिल्ली, फरवरी 9 -- उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को विधान परिषद में 12 विधेयकों को सदन के पटल पर रखा गया। इसके साथ ही 4 विधेयकों को संशोधन के लिए लाया गया है। विधेयकों को पेश करने से पहले सदन की वंदेमातरम से सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सभापति श्री कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने कार्य-परामर्शदात्री समिति की संस्तुतियों को सदन की मेज पर रखा। सदन की सहमति के बाद सभापति ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा विधानसभा में दिए गए अभिभाषण को सदन में प्रतिवेदित किया। इसके तुरंत बाद प्रमुख सचिव विधान परिषद् ने उत्तर प्रदेश के सन् 2026 के क्रमशः पहले से बारहवें तक बने नए विधेयकों की आधिकारिक घोषणा की। ये वे विधेयक हैं जिन्हें जनवरी 2026 में राज्यपाल की अनुमति प्राप्त हो चुकी है। यह भी पढ़ें- आपकी सरकार में तो., अभिभाषण के दौरान सपा क...