नई दिल्ली, फरवरी 4 -- Aaj ka Mausam: उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो गया है, जबकि उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी राज्यों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 फरवरी को काफी व्यापक स्तर पर वर्षा और हिमपात होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने के आसार हैं। राहत की बात यह है कि 4 फरवरी को इसमें कुछ कमी आएगी, लेकिन 5 और 6 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिससे फिर से इन क्षेत्...