नई दिल्ली, जून 3 -- वैसे तो खाना बनाने में कम ही समय लगता है लेकिन जब मन ना हो और समय सीमित हो तो लगता है कि फटाफट बनने वाली चीजों को तैयार कर लें। ऐसे में आप यूपी स्टाइल तहरी की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। ये स्वाद में काफी अच्छी लगती है। जब आप रोजाना के खाने को खाकर ऊब जाएं तो लंच या डिनर में इसे बनाकर तैयार कर लें। यूपी के घरों में तहरी सालों से बनाई जा रही है। अक्सर लोग तहरी और पुलाव को एक ही समझ लेते हैं क्योंकि दोनों ही चावल और सब्जियों को मिलाकर बनाए जाते हैं। लेकिन इन दोनों के बीच एक बहुत ही स्पष्ट और दिलचस्प फर्क है। ये फर्क मसालों का है। तहरी की सबसे बड़ी पहचान इसका चटक पीला रंग है। इसमें हल्दी का इस्तेमाल काफी ज्यादा मात्रा में किया जाता है। वहीं पारंपरिक पुलाव में हल्दी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया जाता और इसका रंग आमतौर पर सफेद...