यूपी ले जा रहे थे अफीम, दो तस्कर गिरफ्तार
रांची, जून 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। ओरमांझी थाना की पुलिस ने गुरुवार को अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में दशमफॉल के रॉबिन राज और सुखलाल मुंडा शामिल है। मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार ओरमांझी पुलिस को यूपी नंबर की कार बुंडू से हजारीबाग की ओर जाने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम रांची-रामगढ़ रोड में चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक कार को पुलिस की टीम ने रुकने का इशारा किया। लेकिन, चालक कार लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 12 किलो अफीम के अलावा अन्य चीजें बरामद हुईं। पुलिस ने कार में बैठे दोनों तस्करों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह अफीम बिक्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.