नई दिल्ली, फरवरी 6 -- यूपी परिवहन निगम में गांवों में बसों के प्रभावी संचालन के लिए जनता सेवा योजना के तहत चल रही बसों के चालकों/परिचालकों को योगी सरकार ने सौगात दी है। यूपी रोडवेज के इस योजना में अब इन ड्राइवर और कंडक्टरों के मानदेय में 14 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है। यह जानकारी देते हुए यूपी परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जनता सेवा में अभी तक संविदा चालकों एवं परिचालकों को प्रति किलोमीटर 2.18 रुपए की दर से भुगतान किया जा रहा था। नए निर्णय के अनुसार अब उन्हें 2.32 रूपये प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा। परिवहन निगम द्वारा इस प्रकार उनके मानदेय में 14 पैसे प्रति किमी की वृद्धि की गई है। इस निर्णय से बस संचालकों एवं संबंधित सेवा प्रदाताओं को आर्थिक संबल प्राप्त होगा, ज...