मुरादाबाद, अप्रैल 29 -- मुरादाबाद। यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन का क्षेत्रीय कमेटी का चुनाव प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देश पर छह मई को यूनियन कार्यालय बस स्टेशन गांधी नगर पर कराया जाएगा। क्षेत्रीय मंत्री रियाज हुसैन ने बताया कि चुनाव अधिकारी ओमवीर सिंह व क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह की देखरेख में चुनाव होगा। इसमें मुरादाबाद मंडल के प्रत्येक शाखा के शाखा अध्यक्ष, शाखा मंत्री एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। रियाज हुसैन ने बताया कि शाखाओं से शाखा अध्यक्ष व शाखा मंत्री अपनी शाखा के फार्म 7 व अंशदान लेकर छह मई से पूर्व कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता के पास जमा कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...