लखनऊ, फरवरी 26 -- चेयरमैन संजय भूसरेड्डी की चेतावनी, प्रमोटर के निर्माण कार्य और पेमेंट प्लान पर नजर रखें एजेंट लखनऊ, प्रमुख संवाददाता रियल एस्टेट क्षेत्र को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त कर पेशेवर और पारदर्शी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में लखनऊ के कानपुर रोड स्थित इंडियन लिटरेसी बोर्ड में गुरुवार को 35वें रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण सत्र का शानदार आगाज हुआ। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने दीप प्रज्वलित कर चार दिवसीय इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि रियल एस्टेट की विश्वसनीयता तीन स्तंभों प्रमोटर, एजेंट और रेरा पर टिकी है। उन्होंने एजेंटों को आगाह किया कि वे केवल कमीशन तक सीमित न रहें, बल्कि विधिक रूप से इतने सक्षम बनें कि प्रम...