यूपी रेरा ने 134 रियल एस्टेट एजेंट को प्रमाणपत्र दिए
नोएडा, जुलाई 6 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने एजेंट प्रशिक्षण प्रमाणन कार्यक्रम के तहत सोमवार को 134 रियल एस्टेट एजेंट को प्रमाणपत्र दिए। अब तक कुल 42 बैच का प्रशिक्षण आयोजित किया जा चुका है। इसमें 1853 लोगों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया है। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि यह प्रशिक्षण चार दिनों का होता है। पहले तीन दिनों में प्रतिभागियों को रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम, उपभोक्ता अधिकार, संपत्ति लेनदेन के कानूनी पहलुओं और एजेंट की जिम्मेदारियों पर जानकारी दी जाती है। चौथे दिन लिखित परीक्षा होती है, जिसे पास करने पर ही प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। इस प्रशिक्षण की फीस 6,000 रुपये है। इस अवसर पर सचिव महेंद्र वर्मा, प्रधान सलाहकार अबरार अहमद, वित्तीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.