लखनऊ, सितम्बर 11 -- यूपी रेरा ने राज्य के छह जिलों में 13 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें प्रस्तावित 4,724 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों में सबसे अधिक 1,392 यूनिट्स अकेले लखनऊ में विकसित की जाएंगी। राजधानी की इस परियोजना में करीब 385.76 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। यूपी रेरा की 212वीं और 213वीं अथॉरिटी बैठकों में इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठकों की अध्यक्षता रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की। परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने के बाद राजधानी में आवासीय गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। इससे न केवल घर खरीदारों के लिए विकल्प बढ़ेंगे, बल्कि निर्माण क्षेत्र और उससे जुड़े कारोबारों को भी लाभ मिलेगा।राजधानी यह भी पढ़ें- यूपी रेरा ने छह जिलों की 13 परियोजनाओं को मंजूरी दी में बढ़ेगी आवासीय उपलब्धतालखनऊ में स्वीकृत प...