यूपी रेरा ने पांच जिलों की 11 परियोजनाओं को दी मंजूरी
नोएडा, अक्टूबर 1 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने पांच जिलों में 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी। इनमें दो परियोजनाएं गौतमबुद्ध नगर में हैं। सभी परियोजनों में फ्लैट और दुकान मिलाकर 1873 इकाइयों के निर्माण के साथ 2,086.06 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। यूपी रेरा की 215वीं बैठक गुरुवार को अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में हुई। अधिकारी के मुताबिक निवेश के मामले में गौतमबुद्ध नगर सबसे आगे रहा। जिले की दो आवासीय परियोजनाओं में करीब 1,800.36 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसमें 1,398 फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, परियोजनाओं की संख्या के मामले में लखनऊ पहले स्थान पर है। यहां दो आवासीय और तीन व्यावसायिक समेत कुल पांच परियोजनाओं को मंजूरी मिली। इनमें 169.53 करोड़ रुपये का निवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.