नोएडा, फरवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना सिटी में जल्द ही 973 आवासीय भूखंडों की योजना आएगी। इसके लिए यूपी रेरा की आपत्तियों को दूर किया जा चुका है। योजना पिछले करीब एक माह से अटकी थी। इसके इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है। यीडा की सेक्टर 15-सी, सेक्टर 18 और सेक्टर 24-ए में 973 आवासीय भूखंडों की योजना प्रस्तावित है, जिसमें सर्वाधिक 965 भूखंडा 150 से 200 वर्गमीटर के होंगे। इसके अलावा 200 से 250 वर्गमीटर के छह भूखंड और 250 से 500 वर्गमीटर के दो भूखंड हैं। यह प्रस्ताव दो माह पूर्व यूपी रेरा को भेजा गया था। रेरा ने योजना पर एकमुश्त भुगतान, लीज टू एग्रीमेंट की शर्त लगाई थी, जिसे अब यीडा ने मान लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि 973 भूखंडों की आवासीय योजना जल्द शुरू हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इसी माह या फिर मार्च के पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.