यूपी रेडियो संवर्ग के लिए चार पुलिस कर्मियों का चयन
बस्ती, मई 10 -- बस्ती। जिले में कार्यरत तीन आरक्षियों व एक फायरमैन का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस के रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक/ प्रधान परिचालक यांत्रिक के पद पर हुआ है। शनिवार को इन चारों पुलिस कर्मियों को जिले से कार्यमुक्त किया गया। इन सभी को 11 मई तक अपने नए पद पर ज्वाइन करना है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने रेडियो संवर्ग में चयनित हुए पुलिस कर्मियों को शुभकामना दी। इस लिस्ट में सीओ सदर कार्यालय में नियुक्त आरक्षी निर्भय नारायण सिंह, डायल 112 में कार्यरत आरक्षी सूरज निगम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत आरक्षी मोनू विश्वकर्मा और फायर सर्विस में फायरमैन रजनीकांत शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.