यूपी यूके-एपिकॉन का समापन
अलीगढ़, अप्रैल 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी एवं फिजियोलॉजी विभागों द्वारा आयोजित यूपी एवं यूके चैप्टर की 13वीं वार्षिक बैठक रविवार को समापन हो गया। पवीवसी प्रो. एम. मोहसिन खान ने सम्मेलन के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर परिणामों के लिए बुनियादी एवं नैदानिक विज्ञानों के समन्वय को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रो. विभा शर्मा ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए युवा शोधकर्ताओं को नवाचारपूर्ण एवं अंतःविषयक शोध में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन में देशभर से 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें 38 आमंत्रित वक्ता शामिल थे। लगभग 140 मौखिक प्रस्तुतियां और 70 पोस्टर प्रस्तुत किए गए।एएमयू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.