रुद्रपुर, फरवरी 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस तैयारी में जुट गई है। मंगलवार को यात्रा को सुगम बनाने के लिए बिजनौर में यूपी पुलिस और ऊधमसिंह नगर पुलिस की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक और यात्रा प्रबंधन से संबंधित रणनीति पर चर्चा की गई। शारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी और उत्तराखंड पुलिस अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि जिले से काशीपुर सीओ, आईटीआई काशीपुर और समस्त बॉर्डर चौकी की पुलिस बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हुई। बैठक का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करना है। मुख्य रूप से कांवड़ यात्रा के दौरान होने वाले सड़क हादसों को रोकने और ट्रैफिक प्लान तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया गया, ताकि यात्रियों क...