अलीगढ़, जून 15 -- अलीगढ़। सत्येन्द्र कुलश्रेष्ठ। यूपी में मीट एक्सपोर्ट का हब बनकर अलीगढ़ उभर रहा है। पूरे प्रदेश में 25 जिलों से मीट का एक्सपोर्ट दुनिया के विभिन्न देशों में किया जाता है। जिसमें नंबर वन पर अलीगढ़ और दूसरे नंबर पर गाजियाबाद जिला है। यूपी एक्सपोर्ट डाटा की हालिया रिपोर्ट के अनुसार अलीगढ़ वित्तीय वर्ष 2024-25 में 32.12 अरब का फ्रोजन मीट व इससे जुड़े अन्य उत्पाद एक्सपोर्ट किए गए। भारत पूरी दुनिया में बफैलो (भैंस और भैंसा) मीट एक्सपोर्ट करने वाला सबसे बड़ा देश बन चुका है। देश भर में भी सबसे ज्यादा बफैलो मीट अलीगढ़ से एक्सपोर्ट हो रहा है। इसीलिए अब अलीगढ़ पूरी दुनिया में बफैलो मीट एक्सपोर्ट करने वाला सबसे बड़ा शहर है। जिसका सालाना टर्नओवर 32 अरब रुपये से ऊपर पहुंच चुका है। जो कि पूरे देश के मीट एक्सपोर्ट का करीब आधे से अधिक हि...