यूपी मे बारिश के सीजन में भी सताती रहेगी गर्मी, विज्ञानियों ने बताया कैसा रहेगा इस महीने मौसम
आगरा, जून 8 -- UP News: उत्तर प्रदेश में बारिश के सीजन के बावजूद इस साल गर्मी सताती रहेगी। सामान्य से कम बारिश का अनुमान और बारिश के बीच लंबे अंतराल से ऐसा होने के आसार हैं। इस बीच गर्मी के साथ उमस खासा परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सीजन दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश 90 फीसदी तक रहने का अनुमान है। यह सामान्य से कम की श्रेणी में आती है। साथ ही पश्चिमी उप्र में बारिश का वितरण भी असमान रहने के आसार हैं। केरल से उठा मानसून भी कमजोर हो चला है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की ताकत में भी कमी आई है। इन बदलावों का असर बारिश पर पड़ेगा। इस बार मानसून के दौरान भी कई स्थानों पर एक-दो दिनों की तेज बारिश हो सकती है। अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण बादल बनेंगे। लेकिन इसके बाद लंबे समय तक शुष्क और उमस भरा मौसम रह सकता है। ऐसे हाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.