यूपी मे इस शहर में 2 टाउनशिप योजनाओं पर तेज हुआ काम, जानें प्लान
वरिष्ठ संवाददाता, जून 3 -- UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में दो नई और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम में तेजी आ गई है। इस शहर के विस्तार और भविष्य की आवश्यकताओं के मद्देनजर बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) के अधिकारियों इसे लेकर मंगलवार को एक बैठक की। बैठक में दोनों योजनाओं के लिए अब तक 445.27 करोड़ रुपए खर्च कर 88 हेक्टेयर भूमि खरीद पर चर्चा की है। अधिकारियों ने दोनों परियोजनाओं के लिए बाकी जमीन के अधिग्रहण और पुनर्ग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया। बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन का कहना है कि दिल्ली-लखनऊ बड़े बाईपास और बरेली-पीलीभीत राजमार्ग से सटे नौ गांवों की 267.19 हेक्टेयर भूमि पर नई आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएगी। बीडीए अब तक 424.36 करोड़ रुपए खर्च कर 78 हेक्टेयर भूमि खरीद चुका है। योजना में 45 मीटर और 30 मीटर चौड़ी जोनल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.