लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ। यूपी सरकार की ओर से आईजीपी में आयोजित 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के स्टॉल का अवलोकन किया। सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आधुनिक बनाने की दिशा में यूपी मेट्रो के कार्यों को सराहा। प्रदेश में संचालित और आगामी मेट्रो प्रोजेक्ट्स की भी जानकारी ली। इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी स्टाल का भ्रमण कर यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं को सराहा। मेट्रो प्रवक्ता ने आम जनता और बच्चों के लिए मेट्रो टॉय ट्रेन मॉडल व अन्य आकर्षक स्मारिका भी खरीदारी के लिए काउंटर पर उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार ने देश में 'विश्वास, विकास और जनकल्याण' का एक नया अध...