प्रमुख संवाददाता, जनवरी 6 -- यूपी में मंगलवार को 12.55 करोड़ मतदाताओं की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी। सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। यह स्थानांतरित, अनुपस्थित और मृत इत्यादि मतदाता हैं। सभी जिलों में ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बैठक कर तैयारियों को पुख्ता किया। मंगलवार से छह फरवरी तक मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां की जाएंगी। मंगलवार से 27 फरवरी तक दावे-आपत्तियों का निस्तारण होगा। अंतिम सूची का प्रकाशन छह मार्च को होगा। सर्वाधिक 12 लाख मतदाताओं के नाम लखनऊ में कट रहे हैं। पहले यूपी की सूची में 15.44 करोड़ वोटर थे।लखनऊ में कटे12.37 लाख मतदाताओं के नाम 2025 की मतदाता सूची में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.