प्रमुख संवाददाता, फरवरी 23 -- विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत उत्तर प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक नोटिसों का निस्तारण किया जा चुका है। इसी क्रम में रविवार को निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया, जिसमें नो मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से जुड़े 1.66 करोड़ से ज्यादा नोटिसों की सुनवाई पूरी कर ली गई। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसआईआर-2026 के तहत राज्य के 1.77 लाख मतदान केंद्रों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य दावा और आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ना और सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है। इससे पहले 11 जनवरी, 18 जनवरी और 31 जनवरी को भी इसी तरह के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.