लखनऊ, जून 4 -- CBI Action: सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के मामलों में दोहरी कार्रवाई की। एक टीम ने प्रयागराज में डाक सिविल प्रभाग के कार्यपालक अभियंता (सिविल) आशीष अग्रवाल को 1.5 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा। सीबीआई ने आरोपी अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी भी की है। मामले में छानबीन जारी है। इसके अलावा सीबीआई ने कानपुर देहात में बैंक आफ बड़ौदा की नोनारी बुजुर्ग शाखा के शाखा प्रबंधक गौरव वर्मा के इशारे पर 15 हजार रुपये की घूस ले रहे बैंक मित्र राघवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अनुसार प्रयागराज में डाक विभाग के अभियंता आशीष अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि एक ठेकेदार से विभिन्न निर्माण कार्यों के बकाया लगभग 40 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए त...