संवाददाता, दिसम्बर 6 -- उत्तर प्रदेश में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ राजभर समाज के एक पदाधिकारी ने बहराइच देहात कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी है। एआईएमआईएम नेता ने इस साल 15 सितम्बर को महाराजा सुहेलदेव के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। यह बयान देने के तीन महीने बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष के बयान को लेकर सितम्बर में भी सियासत गरमा गई थी। तब एक एफआईआर भी दर्ज हुई थी। अब करीब तीन महीने बाद आजमगढ़ जिले के अहरौला थाने के निजामपुर के रहने वाले प्रमोद राजभर की ओर से एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को नामजद कर तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है। 15 सितम्बर 2025 को एआईएमआईएम प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.