लखनऊ, फरवरी 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अभी तक कुल 3.26 करोड़ में से 3.23 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी की जा चुकी है। जिसमें से बीएलओ 1.58 करोड़ मतदाताओं के घर नोटिस पहुंचा चुके हैं और अभी तक 90 लाख वोटरों की नोटिस पर सुनवाई हो चुकी है। नोटिस पर सुनवाई के लिए 13161 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अभी तक 28 प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई की गई है। प्रदेश में 1.04 करोड़ मतदाता ऐसे हैं, जिनका मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हुआ है। वहीं 2.22 करोड़ मतदाता तार्किक विसंगति वाले हैं। मतदाताओं की मदद के लिए उनके घर के नजदीक ही सुनवाई केंद्र बनाए जाने, मतदाता की जगह नोटिस पर दस्तावेज लेकर दूसरे व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.