यूपी में 85 साल की महिला के साथ शर्मनाक वारदात, HIV पीड़ित मकान मालिक ने किया रेप
कार्यालय संवाददाता, जून 1 -- UP News : उत्तर प्रदेश के हाथरस के कोतवाली गेट इलाके में रविवार की रात एचआईवी पीड़ित मकान मालिक ने 85 साल की वृद्धा किरायेदार के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित वृद्धा की हालत नाजुक है। उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। शहर के एक इलाके में 85 साल की वृद्धा करीब चालीस साल से एक कमरे में किराये पर रहती है। वृद्धा ने काफी साल पहले अपने देवर के बेटे को गोद लिया था, परन्तु काफी सालों से वह भी अपनी हाल चाल लेने के लिए नहीं आया है। मोहल्ले के लोग ही वृद्धा को खाना पीना देते थे और वहीं देखरेख करते हैं। वृद्धा के बराबर ही एक कमरे में मकान मालिक अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ रहता है। आरोप है कि रविवार की रात को एचआईवी पीड़ित मकान मालिक ने वृद्धा को उसी के कमरे में दबोच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.