नई दिल्ली, फरवरी 24 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में बिजली कनेक्शन देने में लापरवाही बरतने पर लेसा अमौसी जोन के सात अभियंताओं को निलंबित किया गया। मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने मंगलवार को एक्सईएन से लेकर जूनियर इंजीनियर तक कार्रवाई की। इसमें एक्सईएन (कलेक्शन) नीरज कुमार, सहायक अभियंता अनुभव कुमार सिंह, सहायक अभियंता अमित कुमार, सहायक अभियंता प्रशांत कुमार गिरि, जूनियर इंजीनियर दीपक पांडेय, जूनियर इंजीनियर रविन्द्र सिंह, जूनियर इंजीनियर दिनेश कुमार को निलंबित किया। एमडी ने बताया कि अमौसी क्षेत्र के अन्तर्गत 01 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच एक हजार से अधिक नये विद्युत संयोजन को मनमाने ढंग से निरस्त करने की जांच के लिए निदेशक (वाणिज्य) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति ने रिपोर्ट में अवगत कराया कि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.