लखनऊ, अप्रैल 11 -- भारत में मातृ मृत्यु दर में कमी जरूर आई है, लेकिन प्रसव के बाद होने वाला अत्यधिक रक्तस्राव (पोस्टपार्टम हेमरेज) अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। यूपी में ऑपरेशन से प्रसव के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। करीब 50 प्रतिशत प्रसव ऑपरेशन से किए जा रहे हैं। इसमें कमी लाने की जरूरत है। यह जानकारी जयपुर की डॉ. लीला व्यास ने दी। वह शनिवार को अटल बिहारी वाजपेई सांइटिफिक कन्वेंशन सेंटर में फॉग्सी आर्ट ऑफ बर्थिंग कॉन्क्लेव 2026 अधिवेशन को संबोधित कर रही थीं। डॉ. लीला व्यास ने कहा कि प्रसव के दौरान व बाद में रक्तस्राव को समय रहते रोका जा सके। रक्तस्राव न रुकने से प्रसूता की जान खतरे में पड़ सकती है। डॉ. प्रीति कुमार ने कहा कि आज सिजेरियन प्रसव पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और उन्नत हो चुकी है। छोटा चीरा, तेज रिकवरी और बेहतर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.