यूपी में 5 से 21 जून तक चलेगा अभियान; गांवों में चौपाल लगाएंगे मंत्री और सांसद, सीएम योगी ने दिए निर्देश
लखनऊ, मई 29 -- CM Yogi Order: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में 5 जून से 21 जून तक सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को समर्पित जनसंपर्क अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और विकास की परिवर्तनकारी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इसे व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए। अभियान के दौरान हर विधानसभा क्षेत्र में 10 किलोमीटर की प्रगति पथ यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय और वैश्विक प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.