संवाददाता, अप्रैल 20 -- लखीमपुर खीरी में खेत पर काम कर रहे दंपति के साथ गए पांच साल के बालक को तेंदुआ खींच कर ले गया। परिवार वाले और ग्रामीण उसको खोजते रहे। शनिवार रात एक बजे बालक का अधखाया शव पाया गया। नयापुरवा गांव निवासी उम्मेद अली शनिवार को अपने परिवार के साथ गेहूं कटाई के लिए मजदूरी पर गए थे। उनका पांच वर्षीय पुत्र दिलशाद भी साथ था। दंपति और अन्य मजदूर गेहूं काटने में व्यस्त थे और दिलशाद पास ही मौजूद था। कुछ देर बाद उमेद ने देखा तो बेटा दिलशाद गायब था। शनिवार शाम से उसकी तलाश शुरू की गई। रात में खोजबीन के दौरान दिलशाद का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। बालक के शरीर के कई हिस्से गायब थे।बेटे की मौत से सदमे में परिवार पांच वर्षीय मासूम दिलशाद की दर्दनाक मौत ने जहां पूरे गांव को झकझोर दिया है, वहीं पीड़ित परिवार पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड...