कानपुर, फरवरी 23 -- यूपी के सभी डिस्टलरी कर्मियों को जल्द ही होली का तोहफा मिलने वाला है। इन कर्मचारियों की सैलेरी रिवाइज कर दी गई है। इनकी सैलेरी में 2100 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। प्रमुख सचिव श्रम के हस्ताक्षर होते ही कर्मचारियों को बढ़े वेतन समेत एरियर का लाभ मिल जाएगा। प्रदेश में 104 डिस्टलरियां संचालित हैं। इनमें करीब 45 हजार कर्मी कार्यरत हैं। इनका वेतन सितंबर 2022 से रिवाइज किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वेतन रिवीजन लगातार आगे बढ़ रहा था। बीते माह श्रमायुक्त ने डिस्टलरी कर्मियों के वेतन रिवीजन को लेकर तीन पक्षीय बैठक की जिसमें कर्मचारियों के पक्ष से ट्रेड यूनियन, फैक्ट्री प्रबंधन और श्रम विभाग के अधिकारियों ने वेतन वृद्धि पर मंथन किया। इसके बाद वेतन वृद्धि को लेकर आम सहमति करीब 2100 रुपये पर बनी। यह भी पढ़ें- विरासत, आस्थ...