यूपी में 44 चीनी मिलें खुद बना रहीं बिजली
लखनऊ, सितम्बर 11 -- यूपी की 122 में 44 निजी चीनी मिलें अब खुद अपनी बिजली तैयार कर रही हैं। खोई से बिजली पैदा करने के मामले में मुरादाबाद मंडल शीर्ष स्थान पर है। यहां 326 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। लखनऊ मंडल 274 मेगावाट के साथ दूसरे और 197.67 मेगावाट से सहारनपुर मंडल तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा 185.50 मेगावाट के साथ बरेली चौथे और 143.50 मेगावाट पर मेरठ मंडल पांचवें स्थान पर है।
मुख्यमंत्री का विजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से प्रभावित होकर किए जा रहे इस उपक्रम से पेराई सत्र के दौरान निकलने वाली खोई से स्थानीय स्तर पर बिजली पैदा होने के चलते ग्रामीण व कस्बाई इलाकों में तकनीकी और गैर-तकनीकी रोजगार के नए अवसर खुले हैं। करीब 75 फीसदी चीनी मिलें अपने बॉयलर में गन्ने की खोई जलाकर टरबाइन चलाती हैं। यह पूरी प्रक्रिया मिलों के अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.