नई दिल्ली, जनवरी 30 -- यूपी के महोबा में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम के बाद जमकर हंगामा हो गया। गांव में पानी न आने और सड़कें खोदने से नाराज होकर कार्यक्रम में समर्थकों के साथ पहुंचे चरखारी बीजेपी विधायक बृजभूषण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भिड़ गए। विधायक बृजभूषण के साथ 40 गांवों के प्रधान और इतनी ही गाड़ियां थीं। विधायक समर्थकों ने मंत्री के काफिले के रास्ते पर आड़ी-तिरछी 40 गाड़ियां खड़ी कर दीं। मंत्री के गाड़ी से उतरते ही विधायक ने अपने क्षेत्र में हर घर नल योजना की दुर्दशा बतानी शुरू कर दीं। दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। यह देख नेताओं और अधिकारियों ने बीच-बचाव किया। मंत्री विधायक को अपनी कार में बैठा कर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां एक घंटे तक बैठक चली। बैठक के बाद मंत्री वापस लौट गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.