यूपी में 37.72 लाख लोग गलत तरीके से ले रहे फ्री राशन, अपात्र कार्डधारकों के खिलाफ ऐक्शन शुरू
लखनऊ, जुलाई 31 -- केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उत्तर प्रदेश में 37 लाख 72 हजार 629 अपात्र लोग गलत तरीके से राशन ले रहे थे। इसका खुलासा विभागीय ऐप के जरिये आधार कार्ड लिंक की पड़ताल में हुआ है। अब यूपी सरकर ऐसे अपात्र राशन कार्ड धारकों की छानबीन में जुटी है ताकि उनके राशन कार्ड निरस्त किए जा सकें। अपात्र राशन कार्ड धारकों के खिलाफ ऐक्शन शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जब पूर्ति निरीक्षकों से केन्द्र द्वारा चिन्हित सभी 56,94,540 अपात्र राशनकार्डों का भौतिक सत्यापन कराया गया तो पोर्टल पर 37,72,629 लाभार्थियों को अपात्र अंकित किया गया। इनमें से 35,37,352 लाभार्थियों का डाटा ही निरस्त किया गया और शेष 2,35,277 अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। ऐसे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.