यूपी में 34 साल बाद 490 शिक्षाधिकारियों को सपना हुआ पूरा, बीएसए पद पर मिला प्रमोशन
लखनऊ, मई 27 -- यूपी में तीन दशक के बाद शिक्षा अधिकारियों के प्रमोशन का सपना पूरा हो गया। नए नियमों से उत्तर प्रदेश शैक्षिक अध्यापन अधीनस्थ (राजपत्रित) के शिक्षण संवर्ग के पुरुष व महिला शाखा और निरीक्षण शाखा के पद पर कार्यरत 490 शिक्षाधिकारियों को उप्र शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह-ख (बेसिक शिक्षा अधिकारी व समकक्ष) के पदों पर प्रोन्नति दे दी गई है। 34 साल बाद नए नियम के तहत पदोन्नति कोटा तय करते हुए प्रोन्नति दी गई है। उप शिक्षा निदेशक अजय कुमार सिंह की ओर से प्रोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षण संवर्ग के महिला शाखा की 159 व पुरुष शाखा के 167 और निरीक्षण शाखा के 164 खंड शिक्षा अधिकारियों को बीएसए व उसके समकक्ष पदों पर पदोन्नति प्रदान कर दी गई है। वर्ष 1992 में तय किए गए प्रमोशन कोटे को बदल दिया गया था और अब 34 साल बाद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.