यूपी में 30 से ज्यादा अभियंताओं पर लटकी कार्रवाई की तलवार, फिर से होगी जांच, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
लखनऊ, मई 9 -- UP Government: यूपी के 30 से ज्यादा बिजली अभियंताओं पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच स्टेट विजिलेंस को सौंपे जाने की तैयारी है। ये वे मामले हैं, जिन्हें पावर कॉरपारेशन की आंतरिक विजिलेंस की जांच के बाद बंद कर दिया गया था। पावर कॉरपोरेशन के एक अधिकारी के मुताबिक आने वाले कुछ हफ्तों में ये प्रकरण स्टेट विजिलेंस को हस्तांतरित किए जा सकते हैं। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बीते मंगलवार को आदेश दिए थे, जिसमें कर्मचारियों और अभियंताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच आंतरिक विजिलेंस से करवाने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। इसकी जगह अब ऐसे मामलों की जांच स्टेट विजिलेंस से करवाई जाएगी। यह भी पढ़ें- सांसदों-विधायकों के सामने हाथ जोड़ेंगे अधिकारी, फोन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.