नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- यूपी में दिवाली की खुशियों के बीच हुए तीन हादसों से कई परिवारों में मातम छा गया है। दिवाली की रात से भोर के बीच मुजप्फरनगर, चित्रकूट और लखनऊ में हादसे हुए। मुजफ्फरनगर में कार आग का गोला बन गई और उसमें सवार सभी छह लोग जिंदा जल गए। सभी लोग हरियाणा के जिंद से हरिद्वार जा रहे थे। चित्रकूट में दीप दान करके ट्रैक्टर से लौट रहे लोगों के साथ हादसा हुआ और चार लोगों की मौत हो गई। इसी तरह आगरा एक्सप्रेसवे पर बिहार जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें तीन लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने राहत और बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पालों में भर्ती कराया है। मुजफ्फरनगर में तितावी थाना क्षेत्र के जागाहेड़ी के निकट सोमवार की भोर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरान...