नई दिल्ली, मार्च 30 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विभूतिखंड में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी में डिलीवरी मैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आपूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान डिलीवरी मैन को सिलेंडर ब्लैक करते हुए दबोच लिया। इस दौरान उसका साथी मौके से फरार हो गया। आपूर्ति विभाग और पुलिस टीम को आरोपी के पास से सिलेंडर,स्कूटी व कई पर्चियों को बरामद किया। पुलिस ने आपूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार की तहरीर पर दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है। कालाबाजारी पर तगड़ा होने पर हड़कंप मच गया है। इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि विभूतिखंड पुलिस व आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने भरवारा इलाके में छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडर को ब्लैक करने वाले गिरोह का खुलासा किया। इस गिरोह के एक सदस्य को डिलीवरी मैन रिं...