यूपी में 24 घंटे में 3 कत्ल करने वाला रिटायर्ड फौजी ढेर, ट्रेन और अस्पताल में फैलाई थी दहशत
संवाददाता, मई 12 -- UP News: यूपी के चंदौली जिले में 24 घंटे के अंदर दो रेल यात्रियों और अस्पताल में भर्ती महिला की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी पूर्व फौजी सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। यह मुठभेड़ तब हुई जब जिला पुलिस और जीआरपी उसे कुचमन स्टेशन के समीप दरियापुर में क्राइम सीन रीक्रिएट कराने पहुंची थी। इसी दौरान उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया जिसमें एक दरोगा और जीआरपी का जवान घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी कई गोलियां लगीं। उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह अमृतसर का रहने वाला था। जिले से गुजरती ताड़ीघाट पैसेंजर और जम्मूतवी-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनों में सवार दो यात्रियों की हत्या करने वाले की खोज चल ही रही थी कि सोमवार सुबह एक अस्पताल में भर्ती महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.