यूपी में 24 घंटे में दूसरा बड़ा एनकाउंटर, एक लाख के इनामी शूटर सर्वजीत को मुठभेड़ में मार गिराया
बिलसंडा (पीलीभीत) संवाददाता, जून 28 -- लखनऊ में प्रापर्टी डीलर के हत्यारे एक लाख के इनामी शूटर संजय उर्फ संजू को एनकाउंटर में ढेर करने के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने पीलीभीत में एक लाख के इनामी सर्वजीत उर्फ शिवम को मार गिराया है। सर्वजीत ने 28 मई की शाम करीब पांच बजे बमरौली तिराहे पर कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता की हत्या कर दी थी। एडीजी ने हत्यारोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। 23 वर्षीय सर्वजीत हत्या, गैंगस्टर समेत दर्जनभर मामलों में वांछित था। मुठभेड़ में एसओजी के एसआई उमेश त्यागी और सिपाही हरेंद्र कुमार भी घायल हुए हैं। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सटीक सूचना के बाद बदमाश की घेरेबंदी की गई थी। उसने घेरेबंदी से बचने के लिए फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में इनामी बदमाश सर्वजीत की मौत हो गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.