नई दिल्ली, मई 20 -- Akhilesh yadav news: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरक्षण लेकर योगी सरकार पर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि यदि भाजपा को आरक्षण से जुड़े किसी भी आंकड़े में गलती लगती है तो सरकार उसे ठीक कर दे। अखिलेश ने दावा किया कि 22 भर्तियों में 11514 पदों की "लूट" हुई है। आरक्षण के नियमों में गड़बड़ी की गई है। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती में ओबीसी वर्ग के 23.14 प्रतिशत और अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के 4.8 प्रतिशत आरक्षण का हक लूटा गया। अख्रिलेश ने यहां पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए,'आरक्षण की लूट' से संबंधित 'पीडीए ऑडिट' नामक एक दस्तावेज जारी किया और कहा कि रिपोर्ट को अधिक डेटा और तथ्यों के साथ अद्यतन किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि पीडीए ऑडिट और आरक्षण की लूट ...