मैनपुरी, मई 30 -- विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने मैनपुरी में चल रहे दस दिवसीय अभ्यास वर्ग के दौरान एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पूरे देश में संगठन के ऐसे अभ्यास वर्ग चल रहे हैं, जिनमें मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी के वर्ग भी शामिल हैं। भीषण गर्मी के बावजूद, बिना कूलर-पंखे के प्रतिभागी सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक कड़े अनुशासन में अभ्यास कर रहे हैं। प्रेस वार्ता में आलोक कुमार ने गाजियाबाद के शौर्य चौहान हत्याकांड पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ईद के दिन घर बुलाकर कुर्बानी से जुड़े सवाल पर शौर्य की निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे सनातन हिंदू समाज में भारी रोष है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: वसीयत पंजीकरण के लिए समय सीमा बढ़ेगी, UCC में 90 दिन करने की तैयारी पुलिस तीन आरोपियों को ग...