यूपी में 2 विधायक कृष्णा और ऊषा आपस में भिड़ गईं, हाथ जोड़ते रहे अफसर; जानिए पूरा मामला
नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- UP News: यूपी के फतेहपुर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान दो विधायक आपस में भिड़ गईं।खागा- नौबस्ता मार्ग के भूमि पूजन के दिन ही हंगामा हो गया। अधिकारियों के आमंत्रण पर पहुंचीं भाजपा और सपा विधायक आपस में ही भिड़ गईं। भाजपा की खागा विधायक कृष्णा पासवान ने अपनी विधानसभा बता कर हुसैनगंज से सपा विधायक ऊषा मौर्या को साथ में बैठकर पूजा करने से मना दिया। दोनों में वाद विवाद शुरू हो गया। यह देख अधिकारी भी सकते में आ गए। अधिकारी हाथ जोड़े खड़े रहे। सपा विधायक ऊषा मौर्या अपना अपमान बता मौके से चली गई। इसके बाद इस मामले के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सालों से खस्ताहाल खागा नौबस्ता मार्ग का निर्माण शुरू होना है। मंगलवार को खाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.